भारतीय सेना ने दिया पकिस्तानी सेना को मुहतोड़ जवाब 

 26 Dec 2017  1193

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

भारतीय सेना ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके सैनिकों को मार गिराया। सूत्रों के अनुसार पकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के भीतर घुसकर भारतीय सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

बहरहाल यह बताया जा रहा है कि शनिवार को पाकिस्तान की ओर से हमले में भारत के 4 जवान शहीद हुए थे। इनकी शहादत का बदला भारतीय सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दे कर लिया। आपको बता दें कि POK में इस कार्रवाई को अंजाम तब दिया गया जब कुलभूषण जाधव से मिलकर उनका परिवार भारत लौट रहा था। 

पाकिस्तानी मीडिया में भी पाकिस्तानी जवानों की शहादत की खबर लगातार उछल रही है। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई फायरिंग में एक मेजर सहित भारत के 4 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के एक गश्ती दल पर गोलीबारी कर दी थी।

पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग में मेजर मोहारकर प्रफुल्ल अंबादास, लांस नाइक गुरमेल सिंह और सिपाही परगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।