बढ़ते बिजली के बिलों की होंगी जांच- देवेंद्र फड़णवीस

 02 Dec 2018  1115

संवाददाता/in24न्यूज़/मुंबई -

मुंबई के उपनगरे स्थित बढ़ते अडानी इलेक्ट्रिसिटी के बिजली बिलों के वृद्धि के जांच का आदेश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने दिए है.मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार इसकी जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को बढ़े हुए बिलों की शिकायतों पर जांच करने का निर्देश दिया है.बतादें कि शुक्रवार  को मुंबई कांग्रेस की तरफ बढ़ते बिजली बिल को लेकर अडानी इलेक्ट्रिसिटी के खिलाफ आंदोलन किया गया था.जिसमे मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने आरोप लगाया था कि मुंबई के उपनगरों में बिलों में 40 से 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ हैं.अगले दस दिनों में यह वृद्धि दर वापस नहीं ली गई, तो उनके कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। 

जिसे ध्यान में  रखते हुए भाजपा नेता आशीष शेलार ने मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत करते हुए गंभीर कदम उठाने की बात कही थी.जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री फड़णवीस ने जांच का आदेश दिए  हैं.