42 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक !

 25 Jan 2017  1698

ब्यूरो रिपोर्ट / in24 न्यूज़

मुंबई राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजे जाने वाले 42 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गयी है। महाराष्ट्र के 42 पुलिसकर्मियों को इस साल राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जायेगा, जिनमे मुंबई पुलिस के 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं। आपको बता दें कि हर साल पुलिस दल में उत्कृष्ट काम करने वाले देश भर के पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाता है।
गणतंत्र दिवस से पूर्व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के नामों की घोषणा की जाती है और वैसे भी पुलिस दल में मेहनत और लगन से काम करने वाले हर पुलिसकर्मियों का राष्ट्रपति पदक पाने का सपना होता है।
इस साल राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मुंबई के 14 पुलिसकर्मियों में पुलिस उपायुक्त (मंत्रालय सुरक्षा विभाग), शांतिलाल अर्जुन भामरे, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक संजय निकम, सहायक पुलिस महानिरीक्षक यशवंत नामदेव व्हटकर, क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक संजय गणपत सुर्वे, पुलिस निरीक्षक सुखलाल वर्पे, गुप्तचर विभाग के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश मनोहर नलावडे, एंटी रॉबरी स्क्वॉड के पुलिस उप निरीक्षक विजय राजाराम आंबेकर, एसआरपीएफ-3 के सहायक पुलिस निरीक्षक हनुमंत तुलसकर, वर्सोवा पुलिस स्टेशन के हवलदार अशोक हुम्बे, इंटेलिजेंट ब्यूरो जयप्रकाश माने, ताड़देव आर्म्स डिपार्टमेंट में कार्यरत हवलदार चंद्रकांत शिंदे, क्राइम ब्रांच के पुलिस हवलदार जयवंत सकपाल और पुलिस हवलदार राजीव विष्णु जाधव के नामों का समावेश है।