नितेश राणे के खिलाफ फिरौती मांगने का मामला हुआ दर्ज

 21 May 2017  2463

ब्यूरो रिपोर्ट/ in24न्यूज़ ,मुंबई

अक्सर विवादों में रहने वाले महाराष्ट्र के विधायक नितेश राणे के खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि नितेश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक नारायण राणे के बेटे हैं। नितेश पर उनके घर के करीब जुहू के होटल मालिक ने मामला दर्ज करवाया है। रेस्टोरेंट मालिक निखिल मिराणी और  हितेश केसवानी ने मामला दर्ज करवाया है। मुंबई पुलिस ने नितेश के खिलाफ फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया है।  होटल के मालिक का कहना है कि होटल में भागीदारी के लिए नितेश राणे उनपर दबाव बना रहे थे और उसे अस्वीकार करने पर होटल बंद करा देने की धमकी दी, अन्यथा हर महीने 10 लाख रुपये की फिरौती देने को कहा।  इसी दौरान 18 मई 2017 को रात 10:30 बजे दो लोगों ने होटल में घुसकर हुडदंग मचाया। 

शिकायत पर करवाई करते हुए हुड़दंग मचने वाले दो शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  साथ ही नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  जबकि नितेश राणे इस मामले को उन्हें बदनाम करने का षडयंत्र बता रहे है।  विधानभवन में मीडिया से बात करते हुए नितेश ने कहा कि होटल एस्टेला के पास ही में उनके परिवार का घर है यही नहीं नितेश ने होटल के खिलाफ कहा है कि पूरा परिवार इस होटल से परेशान है और इसकी म्यूजिक बजाने की शिकायत भी दे चुके है। उनका यह भी कहना है कि पुलिस ने तो हमारी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसा क्यों?

आपको बता दे कि नितेश राणे का विवादों का रिश्ता पुराण है। कांग्रेस के दफ्तर पर हमला करने से लेकर फिरौती तक कई विवादों में नितेश का नाम आ चूका है। जो भी हो, जब कांग्रेस पार्टी राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ़ जोर शोर से सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही हो तब अपने ही एक विधायक पर फिरौती का मामला दर्ज होना पार्टी की परेशानी बढ़ा गया है।