महाराष्ट्र में पोस्टमैन भर्ती घोटाला !

 13 Nov 2017  1307
  ब्यूरो रिपोर्ट / in24 न्यूज़

विजिलेंस विभाग ने महाराष्ट्र में 2,400 पोस्टमैन की नियुक्ति के घोटाले का मामला उजागर किया है। इससे पहले भारतीय डाक विभाग में पोस्टमैन घोटाला गोवा में भी हुआ है। इसके साक्ष्य विजिलेंस विभाग को मिल गए हैं। फिलहाल घोटाले की शिकायत मुंबई पुलिस से की गई है, जिसके बाद पुलिसि ने मनिपाल टेक्नॉलजी लिमिटेड (MTL) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। दरअसल इस कंपनी को 2015 में डाक विभाग में पोस्टमैन की निुयुक्ति कराने को लेकर टेंडर जारी किया था। इस टेंडर में उन्हें पोस्टमैन के साथ ही मेल गार्ड की नियुक्ति का भी जिम्मा दिया गया था।

पुलिस ने यह एफआईआर मुंबई असिस्टेंट पोस्ट मास्टर जनरल की शिकायत पर दर्ज की है। आपको बता दे कि इस घोटाले में पीवी माल्या का नाम सामने आ रहा है और मुंबई उच्च न्यायलय में इस घोटाले को लेकर सुनवाई शुरू हो रही है, इसमें जस्टिस ए एम बदर ने आरोपी माल्या को गिरफ्तारी पूर्व जमानत देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला न्यायालय ने 3 नवंबर को सुनाया था। इस मामले पर डाक विभाग के अधिकारी का कहना है कि वह पोस्टमैन का चयन पारदर्शी तरीके से करते है।

डाक विभाग में चुने जा रहे कर्मचारी के एजुकेशन, मेरिट और अन्य चीजों को देख कर चयन किया जाता है। सही कैंडिडेट का ही हम चयन करते हैं। इसके लिए हम विश्वासपात्र कंपनी को ही पदों की नियुक्ति का ठेका देते हैं। अब हमें पता चला है कि जिस कंपनी पर हमने भरोसा जताया था उसने ही ठगी की है। द इकनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) का कहना है कि पदों की नियुक्तियों में घोटाले के बाद नियुक्तियां महाराष्ट्र और गोवा में रद्द होनी चाहिए। पुलिस इस मामले में प्रॉजेक्ट मैनेजर से पूछताछ कर रही है जिन्होंने पदों पर भर्तियां की हैं। यह भर्तियां 2015 में हुई थीं और इसके परिणाम मार्च 2016 में आए थे। भर्तियां 1,680 पदों पर पोस्टमैन, 21 मेल गार्ड और 733 अन्य कर्मचारियों के लिए हुई थीं। इस घोटाले के बाद चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने इसकी जांच विजिलेंस विभाग को सौंपी।