मुंबई के 60,000 शेल कंपनियां होंगे बंद 

 15 Dec 2017  1237

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

महाराष्ट्र में कूल 60,000 शेल कंपनिया मौजूद हैं जिसमे से ज्यादा तर आर्थिक राजधानी मुंबई में हैं जिसमे न तो कोई स्टाफ है और ना ही इन कंपनियों ने कोई बिजनेस किया है। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने विधान सभा के समक्ष ताज़ा आंकड़े पेश किये गए जिसमे यह खुलासा हुआ कि महाराष्ट्र में 60,000 शेल कंपनिया मौजूद हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कंपनी की संपत्ति सीज करने के साथ उनके ट्रांसक्शन पर रोक लगाने के आदेश दिए साथ ही उनका अकाउंट फ्रीज़ करने का भी आदेश जारी किया। सितम्बर में केंद्र सरकार ने काला धन पर नकेल कसने के लिए देश भर में मौजूद  2.09 लाख कंपनियों को नोटिस जारी किया था जिनमे से कुछ कंपनियों की पहचान महाराष्ट्र में भी हुई थी।

केंद्र ने राज्य सरकार से इन कंपनियों के अकाउंट फ्रीज़ करने के साथ-साथ इनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था साथ ही इन्हे किसी भी खरीद फरोख्त न करने की सख्त मनाही की थी इस कारण यह कंपनियां किसी भी टेंडर में हिस्सा भी नहीं ले पाएंगी। भाजपा विधायक ने इस फैसले का समर्थन करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह प्रक्रिया तीन महीने के भीतर करने की अपील की है।