खुले में शौच बना मौत का कारण !

 27 Dec 2017  1248

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़

खुले में शौच करने पर लोग बड़ी बड़ी बाते करते है लेकिन हक़ीक़त में इस आदत को लोगों ने बदस्तूर जारी रखा है। एक तरफ केंद्र सरकार स्वछ भारत की मुहीम को देशभर में जोरो शोरो से चला रहे है और दूसरी तरफ इस मुहीम की अनदेखी का नमूना सामने आया है। आपको बता दें कि यह वाख्या कल्याण रेलवे स्टेशन का है ,जहां प्लेटफॉर्म पर शौचालय ना होने की वजह से एक महिला खुले में जाकर शौच करने के लिए मजबूर हो गई और वापसी के दौरान वो एक लोकल ट्रैन के चपेट में आ गई।

मृतक महिला की पहचान सीताबाई सोलंकी परभणी की रहने वाली बताई जा रही है और मुंबई अपने बेटी के इलाज के लिए आई थी। हादसा इतना भयंकर था कि मृतक महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच 1 घंटे तक फसी रही। घटना कल्याण स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 की है। सुबह करीब 6:30 बजे के आस पास  एक लोकल कल्याण स्टेशन की ओर बढ़ रही थी और इसी लोकल की चपेट में आकर प्लेटफार्म पर चल रही एक 51 साल की महिला ट्रेन के नीचे आ गई।

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच महिला इतनी बुरी तरह फस गई थी कि, उसे निकालने के लिए 1 घंटे का समय लग गया। बताया जा रहा है की सुबह 6:30 के आस-पास महिला को लघुशंका के चलते प्लेटफार्म के नीचे झाड़ियों में उतरना पड़ा क्योंकि इस प्लेटफार्म पर मुंबई की दिशा में शौचालय नहीं है।

लघु शंका कर वापस लौट रही थी की ट्रेन की चपेट में आ गई। आपको बता दें कि खुले में शौच करने पर मजबूर कई लोग है , साथ ही प्रशासन की सुस्ती की वजह से लोगों में भी काफी आक्रोश है ऐसे में बार बार हो रहे रेल हादसों की ख़बरों से क्या प्रशासन की नींद खुलेगी या रेलवे  हादसों की संख्या में इजाफा लगातार होगा।