पति की हत्या कर लाश के साथ लेटी रही पत्नी

 04 Apr 2018  1253

संवाददाता/in24 न्यूज़

हर दिन के झगड़े और अवैध संबंधों के शक पर एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और किसी को शक न हो इसलिए अगले दिन सुबह तक शव के साथ लेटी रही। सच का पता चलने पर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि  यह वारदात मुंबई के चेंबूर इलाके की है जहां 75 वर्षीय चोटेलाल मौर्य का क़त्ल उसकी 65 वर्षीय पत्नी धन्नू देवी ने किया।

धन्नू को यह शक था कि उसका पति 2 अन्य औरतों के साथ अवैध संबंध बना रहा था। पुलिस को रविवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति के घायल हालत में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और मौर्य के तीन बेटों के साथ उन्हें राजावाड़ी अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पहले धन्नूदेवी ने पुलिस से कहा कि उन्हें नहीं पता कि छोटेलाल की जान कैसे गई। बाद में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि छोटेलाल के सिर पर चोट के  निशान हैं। पूछताछ में धन्नू देवी ने स्वीकार किया कि अपने पति के व्यवहार और दूसरी महिलाओं से अवैध बनाने की वजह से उंसने अपने पति की हत्या की.