हिंदू संगठन के नेताओं को मारने की साजिश रचने वाले 5 लोग गिरफ्तार

 03 Sep 2018  1009
संवाददाता/in24 न्यूज़। कोयंबटूर में पांच लोगों को हिंदू संगठन के कुछ नेताओं को मारने का षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को विशेष जांच इकाई ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को चार लोगों को चेन्नई के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया। इन्हें लेने के लिए आए शख्स को भी पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपियों का कहना है कि वह शादी में शिरकत करने के लिए आए थे। हालांकि जांच में पता चला है कि उन्होंने हिंदू संगठनहिंदू मक्कल काछी के नेता अर्जुन संपत और हिंदू मुन्नानी के नेता मूकांबिकाई मणि सहित दूसरों को मारने का षड्यंत्र रचा था। पांचों के खिलाफ गैरकानूनी क्रियाकलाप रोकथाम अधिनियम और षड्यंत्र के आरोप में ममाला दर्ज किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें केंद्रीय कारागार में रखा गया है। सभी हिंदू नेताओं को सुरक्षा प्रदान की गई है।