तस्करी कर लाई गईं पांच सौ बांग्लादेशी लड़कियां मुंबई में पकड़ी गईं

 08 Sep 2018  1324
संवाददाता/in24 न्यूज़. आज भी नाबालिग लड़कियों का सौदा धड़ल्ले से जारी है. यही नहीं मासूम लड़कियों की तस्करी का खेल भी खुलेआम की जा रही है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र की पालगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब 500 लड़कियों की बांग्लादेश से मुंबई में तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर यह भी आरोप है कि उसने लड़कियों को मांस आदि के व्यापार में धकेला है। इनमें से कई लड़कियां तो ऐसी भी हैं जिनके पास आधार कार्ड जैसे वैध कागजात तक पाए गए हैं। सीबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि ये दस्तावेज कैसे बनाए गए जबकि लड़कियां भारत में रहती ही नहीं हैं. पुलिस ने तस्करी करने वाले 38 वर्षीय मोहम्मद साइदुल शेख के खिलाफ तस्करी करने के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ठाणे जिले के डोंबिवली के मनपदा कानिवासी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी एक लड़की को बेचने के लिए 4-5 हजार रुपये तक की कमीशन वसूलता था। उसपर आरोप है कि वह बांग्लादेश से लड़कियों को लाकर बेचता था। उनमें ज्यादातर लड़कियां नाबालिग थीं। जिन्हें वह एक लाख की कीमत में बेच देता था। लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने लाया जाता था। पुलिस का कहना है कि बांग्लादेश में उसके एजेंट लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाकर भी सीमा पार ले आते थे। पुलिस को इस रैकेट के बारे में तब पता चला जब उन्होंने मांस का व्यापार करने वाली चार नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। लड़कियों ने पूछताछ में शेख का नाम लिया। शेख खुद बांग्लादेश का रहने वाला है लेकिन 2010 से भारत में रह रहा है। शेख पुलिस के रडार पर कई बार आ चुका है लेकिन उसके बारे में पूरी सूचना मिलने के बाद ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई। गिरोह के सात लोग तो गिरफ्तार हो गए हैं और अन्य सात की तलाश अभी की जा रही है। शेख को स्थानीय कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की जांच के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।