व्हाट्सऐप, बीवी और कॉल गर्ल, मच गया बवाल

 21 Jan 2020  769
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

आज के दौर में जब सोशल मीडिया को एक वरदान माना जाता है तो वहीं इसे अभिशाप मानना गलत नहीं होगा. गौरतलब है कि उत्तराखंड के काशीपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है,  जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। यहां पत्नी का भंडाफोड़ करने के लिए एक शख्स ने महिला दलाल के जरिए एक कॉलगर्ल की मांग की तो वह उसकी पत्नी निकली। जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो हाथापाई हो गई। फिर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। बताया जा रहा है कि यहां के आईटीआई थाना क्षेत्र की युवती का विवाह कुछ साल पहले दिनेशपुर निवासी युवक के साथ हुआ था, लेकिन शादी के बाद महिला ससुराल में न रहकर मायके काशीपुर में ही रहने लगी। महिला ज्यादातर मायके में ही रहती थी। मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त महिला की एक सहेली थी, जो बीते दिनों दोनों सहेलियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर सहेली ने महिला के पति को फोन कर उसकी पत्नी के कॉलगर्ल होने की जानकारी दी। उसने बताया कि श्यामपुरम में रहने वाली एक महिला के माध्यम से वह काम करती है। उसने दलाल महिला का मोबाइल नंबर भी उसके पति को उपलब्ध कराया। इस पर महिला के पति ने फोन कर दलाल महिला से संपर्क किया। जिसके बाद दलाल महिला ने उसे व्हाट्सएप पर कई लड़कियों के फोटो भेजे। जिसमें उसकी पत्नी का फोटो भी शामिल था। फिर उसने दलाल महिला से उसे बुक करने को कहा। डीलिंग के अनुसार, उक्त महिला बताए गए पते पर पहुंच गई। वहां आमना-सामना होने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई।