डी मार्ट में बच्चे को चॉकलेट से मिली मौत

 18 Feb 2020  698
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

जिस चॉकलेट को देखकर एक बच्चा खुश हो जाता है, उसी एक चॉकलेट की वजह से डी-मार्ट में एक बच्चे की जान चली गई. बता दें कि हैदराबाद के हयातनगर श्रीचैतन्या कॉलेज के छात्र सतीश की मौत मामले में अनेक संदेह व्यक्त किये जा रहे हैं। आपको बता दें कि वनस्थलीपुरम डीमार्ट के पास रविवार रात को श्रीचैतन्या कॉलेज के छात्र सतीश की संदेहास्पद हालत मौत हो गई थी। सतीश के माता-पिता ने आरोप लगाया कि डीमार्ट के सुरक्षा कर्मियों की पिटाई के कारण ही उनके बेटे की मौत हुई है। दूसरी ओर साथी छात्रों ने बताया कि सतीश ने चाकलेट की चोरी की। इसे घटना को सुरक्षा कर्मियों ने देखा। जब उन्होंने उसकी तलाशी ली तो वह डर से बेहोश हो गया और मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश शापिंग करते समय एक चाकलेट को जेब में डाल लिया। जब सुरक्षा कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसने चाकलेट को नीचे फेंक दिया। मगर इसी दौरान एक अन्य महिला सुरक्षा कर्मी उसे देख लिया और उसे पकड़ लिया। इसी समय वह डर के मारे बेहोश हो गया और सुरक्षा कर्मी पर गिर गया। सुरक्षा कर्मियों ने इसे ढोंग बताया। मगर वह सही में बेहोश गया था। तब ही उसे नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।