तेलंगाना और महाराष्ट्र के सीमा पर 2.20 करोड़ बरामद

 05 Jun 2020  703
संवाददाता/in24 न्यूज़.

तेंदु के पत्तों के साथ पुलिस को 2.20 करोड़ की नगद रकम मिलने की खबर है. बता दें कि तेलंगाना के मंचिरियाल जिले के महाराष्ट्र के सीमा पर बरामद 2.20 करोड़ रुपये से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मंचिरियाल और महाराष्ट्र के सीमा के सिरोंचा के पास वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान मंचिरियाल से महाराष्ट्र की ओर जा रही तेंदु पत्ता ठेकेदार के वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन में बड़े पैमाने पर नोटों के बंडल पाये गये। इन नोटों की गिनती गई तो उसमें 2.20 करोड़ रुपये थे। पुलिस संदेह व्यक्त कर रही है कि यह रकम माओवादियों को चंदा देने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि नगद के बारे में वाहन चालक के पास किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी। इसके चलते नगद के साथ वाहन को भी सीज किया गया। इस घटना के संबंध में पुलिस ने मंचिरियाल निवासी और तेंदु पत्ता के दो ठेकेदार और दो अन्य को हिरासत में लिया हैं। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि बरामद रकम माओवादियों के चंदा है। मगर हिरासत में लिये गये ठेकेदार कह रहे हैं कि यह रकम तेंदु पत्ता मजदूरों को देने के लिए ले जा रहे थे। मगर पुलिस को ठेकेदार के बातों पर विश्वास नहीं हो रहा है। क्योंकि तेंदु पत्ता सीजन में ठेकेदार बड़े पैमाने पर माओवादियों को चंदा देते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस रकम के हर पहलुओं पर जांच कर रही है।