महिलाओं और लड़कियों को छेड़नेवाला साइको गिरफ्तार

 09 Jun 2020  597

संवाददाता/in24 न्यूज़,  
एक ऐसे साइको को नलगोंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो महिलाओं और लड़कियों को लैंगिक रूप से प्रताड़ित करता था. एक पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने साइको के खिलाफ मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि नलगोंडा का एक लड़का महिलाओं और लड़कियों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से बदतमीजी कर रहा था. उसने सौ से भी अधिक महिलाओं और लड़कियों को प्रताड़ित किया। साइको ने महिलाओं और लड़कियों को पहले फोन किया। बाद में उसने उन्हें वीडियो कॉल किया। वीडियो में मार्फिंग कर उसने महिलाओं और लड़कियों को ब्लैकमेल किया। बता दें कि हाल ही में एक लड़की साइको की प्रताड़ना से तंग हुई। उसने साइको के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइको के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।