क्वारंटीन सेंटर में लड़की से छेड़खानी

 16 Jun 2020  553

संवाददता/in24 न्यूज़.  
कोरोना जैसी भयानक जानलेवा बीमारी के बावजूद छेड़खानी करनेवालों की कोई कमी नहीं. खबर उत्तर प्रदेश की है कि क्वारंटीन सेंटर में भीलड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. बता दें कि देवरिया में क्वारंटीन सेंटर में लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। हालांकि मामला दो हफ्ते पुराना बताया जाता है। बावजूद इसके ये प्रशासन की बड़ी चुनौती है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई भी की है। कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंग्सटर एक्ट लगाया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कोरोना त्रासदी में किसी क्वारंटीन सेंटर में छेड़खानी की ये पहली वारदात मानी जा रही है। सदर कोतवाली के भीमपुर गांव में पीड़िता मुंबई से लौटी थीं। 15 दिनों पहले इन्हें एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। बताया जाता है कि गांव के ही कुछ मनचलों ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। आरोपियों में अजित यादव का नाम सामने आ रहा है। लड़की ने घटना का विरोध भी किया था। जिसके बाद अजित यादव ने कथित तौर पर अपने दो साथियों के साथ पीड़िता से मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ अश्लीलता समेत कई विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक खुद इस मामले में सख्त हैं साथ ही इस तरह की घटना आगे न हो इसके लिए पुलिस कड़ाई से पेश आ रही है. जिले की पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने कहा कि ये मामला भीमपुर गांव का है जहां में 15 दिनों पहले प्राइमरी स्कूल में कुछ लड़कियों को क्वारंटीन किया गया। इसके बाद उनके साथ बदसलूकी की घटना सामने आई। थाना कोतवाली में धारा 354 समेत कई एक्ट आरोपियों पर लगाए गए हैं। पुलिस जांच में आरोप सही पाये गए जिसके बाद कार्रवाई की गई। चूंकि आरोपियों ने गैंग बनाकर घटना को अंजाम दिया था लिहाजा इनके खिलाफ सख्त गैंग्सटर एक्ट भी लगाया गया है।