अहमदाबाद में एक ही परिवार के छह लोगों की मिली लाश से सनसनी

 19 Jun 2020  616

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अहमदाबाद में एक ही परिवार के छह लोगों की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का बताया जाता है। हालांकि पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। चार बच्चों समेत छह लोगों की लाश बरामद होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बच्चों के पिता जीवित हैं जिनका दावा है कि सभी ने आत्महत्या की है। हाल के दिनों में लॉकडाउन की त्रासदी के दौर में आत्महत्याओं का मामला बढ़ा है। इससे पहले पुणे में चार लोगों की सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया था। जिसमें पति-पत्नी और दो बच्चों की लाश मिली थी। उस मामले में भी आर्थिक तंगी का हवाला दिया गया। पुणे के मामले में पुलिस को आशंका है कि घर के मुखिया ने ही सभी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। अशोकनगर जिले के ग्राम बांसखेडी निवासी 21 वर्षीय युवक राजकुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को बाहर निकाला गया। बाद में जिला अस्पताल ने युवक को मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया गया है।हरियाणा के अंबाला के अस्पताल में कोरोना पीड़ित शख्स ने खुद की जान ले ली। उसने अस्पताल में ही चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 52 वर्षीय मरीज यमुना नगर जिले के जगाधरी के रहने वाले थे। सोमवार को ही शख्स में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। अंबाला के एमएम कॉलेज अस्पताल में इस घटना के बाद से हड़कंप है। मध्य प्रदेश के कोलार इलाके में एक बेकरी संचालक ने फांसी लगा ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। कोलार थाना पुलिस के मुताबिक 26 साल का शिवम बेकरी चलाता था। माना जा रहा है कि धंधे में लगातार घाटे और आर्थिक तंगी से वो परेशान था।