ट्रक की चपेट में आए आधा दर्जन लोग, तीन की मौत

 21 Jun 2020  550

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार के नालंदा में रविवार को भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.  सड़क हादसा देखने को मिला। नालंदा के सोहसराय थाना इलाके के सोहडीह में तेज रफ्तार कार और ट्रक की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग आ गए। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कार सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि कुछ लोग गोरखपुर से रांची की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सोहसराय में ये हादसा हुआ। बजरंगी सिंह और इनके भाई संजय सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जाती है। दोनों मृतक ठेकेदार थे और झारखंड में इनका काम चल रहा था। गोरखपुर से ये सीधे रांची के लिए रवाना हुए थे। सोहसराय के मेहता कोल्डस्टोरेज के पास ये दुर्घटना हुई है। घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक अबतक फरार है. हालांकि आरोपी की पहचान कर ली गई और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।