कोर्ट के बंद कमरे में महिला से दुष्कर्म
23 Jun 2020
612
संवाददाता/in24 न्यूज़. के
दिल्ली के राउस एवेन्यू स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट के एक कमरे में करीब 30 वर्ष के आसपास की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने की जानकारी सामने आई है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण कोर्ट बंद हैं, आरोपी ने स्थिति का फायदा उठाते हुए इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान राजेंद्र सिंह के रूप में की गई है, जो कल्याणपुरी इलाके का रहने वाला है और कोर्ट हाउस में कर्मचारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राजेंद्र सिंह ने कोर्ट नंबर 308 में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की सूचना पुलिस को सोमवार को दी गई। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है।