कैंसर पीड़ित मासूम से मिले South के Superstar Ramcharan

 11 Feb 2023  462

साक्षी शर्मा/ in24न्यूज़ 

          साउथ स्टार राम चरण अपनी फिल्म आरआरआर से दुनिया भर में पॉपुलर हो गए हैं। उनकी फिल्म ने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब धमाल मचाया है और साथ ही कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। लड़कियां ही नहीं, बल्कि बच्चों के बीच भी राम चरण काफी पॉपुलर हो गए हैं। इस बार राम चरण ने एक नन्हें से बच्चे के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिनकी तारीफों के पूल सोशल मीडिया पर लोग बाँध रहे है।

          राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग अंटाइटल तेलुगु-तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन राम चरण ने लोगों का दिल तब जीत लिया जब राम चरण अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने एक नन्हें फैन से मिलने के लिए हैदराबाद हॉस्पिटल चले गए। उस नन्हें बच्चे से मिलकर रामचरण ने बच्चे की विश भी पूरी की। 

          आपको बता दें कि, जिस बच्चे से मिलने रामचरण खुद हैदराबाद के हॉस्पिटल में गए थे, वह बच्चा एक जानलेवा बिमारी कैंसर से पीड़ित है। इस बच्चे का नाम रवुला मणि कुशल है। जिसका इलाज हैदराबाद के स्पर्श हॉस्पाइस हॉस्पिटल में चल रहा है। रावुला भी रामचरण का बहुत बड़ा फैन है और लोगों की तरह ही इस बच्चे को भी रामचरण से मिलकर उनके साथ समय बिताने की इच्छा थी। ऐसे में हॉस्पिटल की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने बच्चे का सपना पूरा किया और साउथ सुपरस्टार राम चरण से बच्चे की मुलाकात करवाई, जिसकी फोटोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। राम चरण बड़े ही प्यार से नन्हें रावुला से बेड के किनारे बैठकर बात किए और उस बच्चे को गिफ्ट दिए। राम चरण ने 9 साल के नन्हें फैन के सिर पर प्यार से हाथ फेरकर उस छोटे से बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला दिया और उसे ज़िंदगी से लड़ने का हौसला दिया।

          'मेक ए विश फाउंडेशन' ने डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी की हेल्प से ऐसे बच्चे की मदद की, जोकि अपनी ज़िंदगी से छोटी सी उम्र में लड़ाई कर रहा है। रामचरण के साथ ही लोग इस फाउंडेशन और डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी की भी खूब सराहना कर रहे है।