स्वरा भास्कर ने 4 साल छोटे फहाद अहमद से की शादी, आखिर कौन हैं ये फहाद अहमद ?

 17 Feb 2023  400

साक्षी शर्मा/in24  न्यूज़ 


          बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कल यानी 16 फरवरी को अचानक अपनी शादी का एलान किया और कोर्ट मैरिज की फोटोज पोस्ट कर सबको हैरान कर दी। इससे न सिर्फ उनके फैंस हैरान रहे, बल्कि उनके विरोधियों में भी खलबली मच गई। लेकिन इसी एलान के बाद स्वरा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूसर्स के निशाने पर भी आ गईं। दरअसल, उन्होंने जिस शख्स को अपना हमसफर बताया, उसे कुछ दिन पहले भी उन्होंने भाई कहकर रूबरू कराया था। 

          आपको बता दे, स्वरा भास्कर किसी फिल्मी दुनिया का हीरो या कोई अमीर बिजनेसमैन से नहीं बल्कि स्वरा ने तो राजनीतिक जगत के युवा नेता फहाद अहमद को अपना जीवन साथी बनाया है। जाति धर्म छोड़ फहाद अहमद को स्वरा भास्कर ने अपना हमसफर चुना है। स्वरा ने किसी को भी अपनी शादी की भनक तक नहीं लगने दी। स्वरा और फहाद ने कोर्ट मैरिज किया और दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। स्वरा और उनके पति फहाद की कोर्ट से बाहर आते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लाल रंग की साड़ी, मांग में टीका और फूलों की माला पहने स्वरा पति का हाथ थामे दिख रही हैं। स्वरा ने अपने वेडिंग लुक को सिंपल रखा है, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा हैं। 

          स्वरा के फैंस के लिए यह चौकानें वाली खबर होगी कि पिछले महीने जनवरी 2023 को रजिस्टर कराई गई इस शादी की जानकारी उन्होंने गुरुवार 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर शेयर की। स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद यूपी के बहेड़ी के रहने वाले हैं। स्वरा भास्कर के बहेड़ी की बहू बनने की जानकारी पाकर कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल है। फहाद के पिता जर्रार अहमद कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। जबकि साल 1992 में जन्में फहाद राजनीति की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं और समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं। फहद अहमद ने बहेड़ी से ही प्राथमिक शिक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अलीगढ़ में की और मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट पूरा किया है। स्वरा के पति उनसे चार साल छोटे है। बॉलिवुड में स्टार्स ने अपने हमसफर को कभी अपने से कुछ साल बड़े उम्र वाले को चुना है तो किसी ने अपने से छोटे उम्रवाले शख्स को जीवनसाथी चुना है। फहाद से पहले स्वरा का नाम हिमांशु शर्मा के साथ जुड़ा था। वह बॉलीवुड के जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर हैं। आनंद एल राय की कई फिल्मों को हिमांशु ने लिखा है। फिल्म रांझणा के सेट पर हिमांशु और स्वरा की मुलाकात हुई थी। हालांकि, पांच साल तक डेट करने के बाद भी दोनों का रिश्ता मुकाम तक नहीं पहुंच सका और 2019 में उनकी राहें अलग हो गईं।

           स्वरा भास्कर फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर सरकार के खिलाफ बयानबाजी करती हैं, जिसके चलते उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। स्वरा सीएए-एनआरसी से लेकर पठान कंट्रोवर्सी तक के मुद्दे पर भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया था। इसके अलावा बेशरम रंग गाने को लेकर हुए विवाद के मामले में सत्तापक्ष के नेताओं पर जमकर हमला बोला था।