अल्लू अर्जुन ने रिजेक्ट किया शाहरूख़ खान की जवान फिल्म

 02 Mar 2023  1062

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

          4 सालों के बाद बॉलीवुड में कम बैक करने के बाद पठान ने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। पठान फिल्म ने सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई रिकार्ड्स बनाए है। पठान से दुनिया में तहलका मचाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। शाहरुख की फिल्म जवान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ दिन पहले जवान की सेट से किंग खान का एक फोटो भी वायरल हुआ था जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था। किंग खान के अलावा जवान फिल्म लोगों के लिए इसलिए भी ख़ास थी क्योंकि कहा जा रहा था कि साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। ऐसी चर्चा हुई थी कि जवान में अल्लू अर्जुन कैमियो करने वाले हैं। लेकिन अफसोस अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की माने तो साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म में कैमियो करने से मना कर दिया है। दरअसल, अल्लू अर्जुन जवान में कैमियो करने वाले थे। इस खबर को सुनने के बाद फैंस में एक अलग ही खुशी का माहौल था। लेकिन अब यह खबर सामने आ चुकी है कि अल्लू अर्जुन ने शाहरुख की फिल्म जवान में कैमियो करने से मना कर दिया है और इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। इसके पीछे उनकी आनेवाली फिल्म पुष्पा 2 है।  दरअसल अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा द रोल को लेकर काफी बिजी चल रहे है। हालांकि जवान के मेकर्स ने अल्लू को फिल्म की कहानी भी सुना दी थी, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से बात नहीं बन सकी। 

          आपको बता दे भले ही जवान फिल्म में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नहीं है लेकिन जवान में साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। जवान फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी। फिल्म को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। पठान के बाद बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख़ खान फिर से कब्ज़ा करने के लिए तैयार है।