ऑस्कर अवॉर्ड में बजा भारत का डंका

 13 Mar 2023  638

संवाददाता/in24न्यूज़ 

95वे ऑस्कर अवॉर्ड में भारत ने इतिहास रचा है। भारत ने एक नहीं बल्कि दो ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए है। जिसमें भारत की मशहूर फिल्म आरआरआर फिल्म शामिल है। भारत की आरआरआर फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' और भारतीय डॉक्युमेंट्री 'द एलीफैंट व्हिस्पर्स' को ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नाटू-नाटू सॉन्ग ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए अवॉर्ड जीता है तो वहीँ द एलीफैंट व्हिस्पर्स ने बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में सबको पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि एक और फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स को भी ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन ऑल दैट ब्रीथ्स को सिर्फ नॉमिनेशन से ही संतोष करना पड़ा। भारत द्वारा दो अवॉर्ड अपने नाम करने के बाद तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर भारत में लोग आरआरआर और डॉक्यूमेंट्री की सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है। वहीँ साउथ के फेमस एक्टर विजय डेवेरकोंडा ने भी ट्वीट के जरिए आरआरआर टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा कदम है। 
भारत के लिए ऑस्कर 2023 काफी अहम था क्योंकि 3 फिल्म नॉमिनेशन के साथ ही ऑस्कर में भारतीय अभिनेत्री दीपिका प्रेज़ेंटर बनी थी। यह भारत के लिए काफी बहुत बड़ी बात है। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के दौरान चैडविक बोसमैन को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि साल 2020 में बोसमैन का निधन हो गया था।