फाइनेंसर के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शर्लिन चोपड़ा ने क कराया छेड़छाड़ का मामला दर्ज

 14 Apr 2023  551

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड की एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlin Chopra) ने एक फाइनेंसर के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से अभिनेत्री से छेड़छाड़ किया। जब अभिनेत्री ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अभिनेत्री के साथ गाली-गलौज की। इसके अलावा शिकायत में शर्लिन चोपड़ा ने ये भी लिखवाया है कि उस शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का नाम अक्सर किसी न किसी विवाद से जुड़ा रहता है। शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा का हिस्सा बनी रहती है। अब एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिसके चलते उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जुहू पुलिस ने आरोपी के शिलाफ IPC की धारा 354, 506,509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बॉलीवुड में इस तरह का मामला पहले भी कई बार देखने को मिला है। शर्लिन चोपड़ा इससे पहले राज कुंद्रा के खिलाफ भी पुलिस के पास एफआईआर दर्ज करवाने गई थी।