पपराजी ने की रणबीर कपूर की तारीफ तो आलिया हुई जलस ?

 23 Jun 2023  880

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी टाउन के सबसे लविंग कपल में से एक है। दोनों को फैंस जब भी देखते हैं काफी खुश हो जाते है। हाल ही में दोनों कपल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। रणबीर पिछले काफी समय से अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे। अब फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अब रणबीर पत्नी आलिया और बेटी राहा के साथ छुट्टियां मनाने के लिए दुबई के लिए निकले है। इस दौरान दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। हर बार की तरह दोनों की जोड़ी ने पैपराजी को अट्रैक्ट किया। लेकिन फैंस को आलिया से ज्यादा रणबीर कपूर का क्लीन शेव लुक काफी पसंद आया। रणबीर कपूर के लुक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। पैप्स ने रणबीर कपूर के लुक की तारीफ करते हुए कहा, “नाइस लुक” इस पर एक्टर ने कहा कि किसका लुक? पैपराजी ने जवाब देते हुए रणबीर कपूर का नाम लिया। इसके बाद आलिया भट्ट ने पूछा कि “और मेरा?” यह सुनते ही वहां मौजूद सभी को हंसी आ गई। पैप्स ने एक्ट्रेस से कहा कि वह भी अच्छी लग रही हैं। रणबीर और आलिया के एयरपोर्ट लुक के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। कपल हाथों में हाथ डाले नजर आया। आलिया भट्ट ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट्स में नजर आईं, तो वहीं रणबीर कपूर ने व्हाइट शर्ट और क्रीम पैंट में काफी डैशिंग लग रहे थे। वेल इस वीडियो में आलिया का यह क्यूट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ रणबीर का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। फैंस रणबीर के इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने रणबीर की तारीफ करते हुए लिखा है - आरके आप इतने हैंडसम क्यों है? अपने आपके लुक से मार डाला। वही एक और यूजर ने लिखा - रणबीर आप बहुत हॉट दिख रहे है। एक ने लिखा है चॉकलेट वापस आ गया क्लीन शेव में शानदार लग रहे है। इसी तरह तमाम यूजर्स रणबीर के इस लुक की तारीफ करते नजर आ रहे है।