एमएस धोनी के चलते कैंडी क्रश के मालिक की हो गई चांदी

 27 Jun 2023  2045

संवाददाता/in24न्यूज़    

ना ईगो ना ही पैसों का घमंड, करोड़ों प्रॉपर्टी के मालिक होने के बाद भी आम लोगों की तरह इकॉनमी क्लास में ट्रेवल करते दिखे टीम इंडिया के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। एमएस धोनी हमेशा अपनी सादगी भरे अंदाज से फैंस का दिल जीतते रहते है। इस बार भी धोनी का सादगी भरा अंदाज देखने के बाद फैंस बोले - एक ही दिल है कितने बार जीतोगे माहि। महेंद्र सिंह धोनी सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक है। अक्सर देखा गया है दूसरे खिलाड़ी चार्टेड या प्राइवेट फ्लाइट से यात्रा करते है। लेकिन धोनी अपने फैंस के बीच आराम से बैठकर गए, कोई दिखावा नहीं। बता दे की बीते दिनों एमएस धोनी इंडिगो फ्लाइट के इकोनॉमी फ्लाइट में सफर कर रहे थे। धोनी को देख एक एयर होस्टेस उन पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रही, एयर होस्टेस एक प्लेट में माही को चॉकलेट्स ऑफर करती हैं. एयरहोस्टेस को माहि स्माइल देते हुए थैंक्स बोलते है। माहि की क्यूट सी स्माइल ने करोड़ों फीमेल फैन को दीवाना बना दिया। धोनी का यह वीडियो देख लोग उन पर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे, एक यूजर ने लिखा - धोनी कितना नॉर्मल होकर बैठे है, किसी को फील भी नही होने दिया की वो इतने बड़े क्रिकेटर है। एक और यूजर ने लिखा- कितनी प्यारी स्माइल है माही की, थैंक यू एयरहोस्टेस निकिता यह वीडियो दिखाने के लिए। वही एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा - साक्षी भाभी का भी रिएक्शन दिखाना चाहिए मैम . धोनी के इस वायरल वीडियो से यह भी पता चल गया है की प्लेन यात्रा के दौरान वो क्या करते है। वीडियो से जाहिर हो गया है की कैंडी क्रश उनका फेवरेट टाइमपास गेम है। वेल आपको बता दे जब से धोनी कैंडी क्रश गेम खेलते दिखे जिसके बाद इस ऑनलाइन गेम के मालिक की चांदी हो गई। सोशल मीडिया पर हैशटैग कैंडी क्रश ट्रेंड करने लगा, और तीन घंटे में 30 लाख लोगों ने इस गेम को डाउनलोड कर दिया। बता दें, एमएस धोनी न केवल क्रिकेट में अच्छे हैं बल्कि वे वीडियो गेम्स खेलना भी पसंद करते हैं. एमएस धोनी कॉल ऑफ ड्यूटी, फीफा और पब्जी खेलना पसंद करते हैं.