शादी के पहले ही परिणीति और राघव के बीच नोकझोंक ?

 28 Jun 2023  307

संवाददाता/in24न्यूज़    

शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा हाल ही में उनके मंगेतर राघव चड्ढा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। दोनो को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। लेकिन हैरानी की बात तो यह है दोनों के चेहरे पर थोड़ी सी भी स्माइल नजर नहीं आई। दोनों ने मीडिया को पोज देने से भी इनकार कर दिया, दोनो के चेहरे पर से मुस्कान गायब दिखा। परिणीति और राघव के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में यही सवाल आ रहा है की आखिर राघव परिणीति के इस उखड़े - उखड़े मूड और गुस्से में मुंह फुलाए घूमने की पीछे की वजह क्या है। यह तो सब जानते ही हैं दिल्ली में धूमधाम से सगाई करने के बाद अब दोनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी है। बीते दिन राघव और परिणीति दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी की लोकेशन की तलाश करने राजस्थान गए थे, जिसके बाद दोनों वहां से सीधे दिल्ली लौट आए। हालांकि इस दौरान सबसे अजीब लगा वो था दोनों लव बर्ड्स का उखड़ा उखड़ा चेहरा। पपराजी इनसे पोज देने की रिक्वेस्ट करने लगे लेकिन हैरानी तो तब हुई जब दोनो ने पपराज की इस रिक्वेस्ट को भी इग्नोर कर दिया। इस दौरान राघव थोड़ा थोड़ा गुस्से में दिखे तो वही परिणीति चोपड़ा जो हमेशा पेप्स को देख स्माइलिंग पोज देती है वो भी मुंह सुजाए दिखी। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने राघव परिणीति के इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा - ऐसा लग रहा है दोनों के बीच झगड़ा हुआ है। वही एक और ने लिखा - इस बंदे की शक्ल अभी से उतरी हुई है पता नहीं शादी के बाद क्या होगा। एक और ने अंदाजा लगाते हुए लिखा - ज्यादा खुश नहीं लग रहे दोनों। एक शख्स ने तो यह भी कह दिया, इसके बीएफ का मुंह कभी भी हंसते हुए नहीं देखा मैंने, क्या यार कभी तो हंस ले। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद यह अंदाजा लगा रह है की दोनो के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई है। जिसका असर इनके चेहरे पर साफ दिख रहा है। इससे पहले भी परिणीति यूं ही इस तरह से मुंह सुझाए हुए दिखी थी। बीते दिनों परिणीति किसी इवेंट में पहुंची थी जहा पेप्स को देखकर मुस्कुराने वाली परिणीति इस दौरान गुस्से में दिखाई दी और पेप्स को पोज देने से साफ इग्नोर कर दी।