'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज डेट आउट

 08 Jul 2023  371

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें हमेशा याद किया जाता है। इस लिस्ट में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' का नाम भी शामिल है। साल 2010 में फिल्म लव सेक्स और धोखा को लोगों ने खूब पसंद किया था। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव और नुसरत भरूचा लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बेहतरीन कमाई की थी। फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' को पसंद करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने वाला है और इसकी रिलीज डेट आउट हो गई है। एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज डेट अनाउंस की है ...यह फिल्म 16 फरवरी 2024 में रिलीज होगी .. आपको बता दे 'लव सेक्स और धोखा 2' बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है।  फिल्म एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित है। फिल्म के स्टार्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है .. अब देखने वाली बात यह होगी कि पहले फिल्म की तरह लव सेक्स और धोखा 2 में भी राजकुमार राव और नुसरत भरूचा ही नजर आते हैं या कोई और स्टार्स नजर आएंगे  ...