ट्रोलर्स को नहीं पसंद आई करण देओल की वाइफ, कहा - आंटी लग रही है द्रिशा

 15 Jul 2023  760

संवाददाता/in24न्यूज़    

हनीमून मनाकर लौटे करण और द्रिशा,  मुंबई एयरपोर्ट पर कपल ने दिया पपराजी को जमकर पोज.. कैमरे के सामने शर्माती दिखी सनी देओल की बहू। 18 जून को शादी के बंधन में बंधे सनी देओल के बेटे करण देओल और बहु द्रिशा आचार्य शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मनाली, दुबई और अफ्रीका गए थे, जहा से दोनों अब लौट आए है। हाल ही में कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दिए। जहां कुछ फैंस ने करण और द्रिशा के सिंपल लुक को काफी पसंद किया तो वहीं कुछ यूज़र ने बिना सिंदूर और चूड़ा पहने नजर आई नई दुल्हन द्रिशा को बुरी तरह से ट्रोल किया. कुछ ने तो करण और  द्रिशा को मिसमैच जोड़ी बताया. वहीं कुछ यूजर्स ने द्रिशा को करण से उम्र में बड़ी बताया और कहा कि वो आंटी लगती हैं। एक ट्रोलर्स ने लिखा कि वो करण की मां लग रही हैं। वहीं एक और ट्रोलर ने लिखा - दोनों की जोड़ी जरा भी अच्छी नहीं है। एक ने तो हद ही कर दी और कहा कि  द्रिशा बूढ़ी लग रही हैं। वहीं कई लोगों ने करण को भी ट्रोल किया और उनके पिता से उनकी तुलना की। कई और लोगों ने भी अटपटे कमेंट किए। वहीं कई चाहने वाले फैंस कपल के लिए ट्रोलर्स से भिड़ते नजर आए। उन्होंने कहा कि ये सिंपल और प्यारे लग रहे हैं। कई फैंस ने इस नई-नवेली जोड़ी को खूब आशीर्वाद दिया है।