चंद्रयान 3 को राखी सावंत ने किया लॉन्च ?

 15 Jul 2023  1652

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकतों और अटपटे बयानों के चलते लाइमलाइट में छाई रहती है। और इस बार ड्रामा क्वीन अपने एक बयान के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आई है।  राखी लगभग हर मुद्दे पर अपना रिएक्शन देती है, तो भला चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग पर राखी सावंत कैसे नहीं बोलती। राखी अपनी हरकतों के चलते ट्रोल तो होती है ही, लेकिन सभी को एंटरटेन करने में कोई कसार नहीं छोड़ती। बता दें कि शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर इसरो ने 'चंद्रयान 3' मिशन लॉन्च किया। इसरो के इस सक्सेसफुल लॉन्चिंग मिशन को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। अब हाल ही में राखी सावंत ने 'चंद्रयान 3' के सक्सेसफुल लॉन्च होने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने पैपराजी को दिए इंटरव्यू में 'चंद्रयान 3' मिशन को लेकर देश को बधाई दी लेकिन इसके साथ उन्होंने इसरो के इस मिशन का क्रेडिट भी खुद को ही दे दिया। राखी सावंत का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत व्हाइट कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और इसी के साथ उन्होंने व्हाइट ज्वैलरी और चूड़ियां भी पहनी हुई हैं। वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं, "चांद की चांदनी आई है और देश की आमदनी आई है। मुबारक हो सबको, चंद्रयान 3 लॉन्च हो चुका है, वो भी केवल मेरी वजह से। मैंने आज ये व्हाइट साड़ी पहना, इसलिए चंद्रयान लॉन्च हो गया है।" इसके साथ ही राखी सावंत वीडियो में यह भी बता रही हैं कि जब चंद्रयान लॉन्च हुआ तो नीचे से कैसे उसमें फायर हुआ था। राखी सावंत के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.  एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इसको भी चंद्रयान पर बिठाकर लॉन्च कर देना था।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इसरो से मेरी रिक्वेस्ट है, आप जब फिर से चंद्रयान 4 बनाएंगे राखी को उसके आगे बांधकर भेज देना। उधर ही वो अपने मनपसंद लड़के से शादी कर लेंगी क्योंकि यहां पर कोई भी अच्छा नहीं है।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "राखी का तो इससे दूर दूर से नाता कोई नहीं है तो ये कैसे तारीफें झोंक रही है।" बता दे ड्रामा क्वीन हमेशा कुछ न कुछ ऐसी हरकत कर बैठती है जिसके बाद उनकी चर्चा चारों ओर होती है।