कपड़ों के चलते ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण

 24 Jul 2023  1031

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हजारों चाहने वाले हैं। एक्ट्रेस की स्माइल और उनकी दमदार एक्टिंग लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस अपने स्टाइल और कपड़ों से भी फैंस को इंप्रेस करना कभी नहीं भूलती हैं, वह ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में काफी ग्लैमरस लगती हैं, लेकिन वह कभी-कभी अपने फैशन सेंस की वजह से भी ट्रोलर्स के बीच फंस जाती हैं  ... और इस बार दीपिका पादुकोण को देख फैंस हैरान हुए। इसकी वजह उनके कपड़े हैं। दीपिका का एयरपोर्ट लुक देखकर फैंस ने उनके मजे ले लिए। दीपिका पादुकोण को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर एक्ट्रेस के लुक ने लोगों का खूब ध्यान खींचा  .. एक्ट्रेस ने लूज फिट वाली डेनिम के साथ लैवेंडर कलर का जंपर पहना है। इसे उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ स्टाइल किया है  ..इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनके जंपर को देख परेशान हो रहे हैं और एक ही सवाल कर रहे हैं कि इतनी गर्मी में दीपिका ने आखिर स्वेटर क्यों पहना है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर कई लोगों ने कमेंट कर पूछा कि क्या उन्हें गर्मी में ठंड लग रही है .. एक यूजर ने लिखा, 'ये मुंबई के वेदर में गर्म कपड़े कैसे पहन रहे हैं?' एक और शख्स ने लिखा, 'इतनी गर्मी में ये स्वेटर क्यों पहने हैं।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, 'मुंबई क्या इंडिया से बाहर चला गया है? भारत में तो थंड नहीं है।' वहीं एक और ने लिखा, 'बाकी तो ठीक है, लेकिन सेलिब्रिटी गर्मी में सर्दी के कपड़े क्यों पहनते हैं। गर्मी में स्वेटर पहनने का क्या है लॉजिक।' एक ने तो हद ही कर दी और लिखा, 'कभी गर्मी में सर्दी के कपड़े पहन लेंगी और कभी कुछ पहनेंगी ही नहीं।' ऐसे कई यूज़र्स अटपटे कमेंट्स कर रहे है  .. बता दे आपको बॉलीवुड एक्टर्स गर्मी में भी हैवी विंटर के कपड़े पहने दिख जाते हैं। उसकी वजह उनकी विदेश यात्रा होती है। दरअसल, वो जिस देश की यात्रा कर रहे होते हैं उसके क्लाइमेट और वेदर के हिसाब से कपड़े कैरी कर लेते हैं। ऐसा ही दीपिका पादुकोण के साथ भी हुआ।