आकांक्षा पुरी और जैद हदीद के किस पर एक बार फिर मचा बवाल !

 19 Aug 2023  1181
संवाददाता/in24न्यूज़   

एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी को कौन नहीं जानता। आकांक्षा के बारे में बताया जाता है कि एक्ट्रेस मीका सिंह से शादी करने वाली थी, लेकिन कुछ विवादों के चलते दोनों की शादी नहीं हो पाई। आज वर्तमान में दोनों एक अच्छे दोस्त हैं। आकांक्षा पुरी आए दिन अखबारों की हेडलाइंस बनी रहती है। गौरतलब है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' में आकांक्षा पुरी का जैद हदीद के साथ लिपलॉक किस काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा। इस बीच आकांक्षा पुरी को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आई है, जिसमे वो एक बार फिर विवादों में आ गई है जिसकी वजह बनी जैद हदीद के साथ उनकी किस ! बता दें कि बिग बॉस शो के खत्म होने के बाद दोनो को एक बार फिर साथ में देखा गया। जैद हदीद और आकांक्षा पुरी हाल ही में उनके साथ बिग बॉस ओटीटी 2 में कंटेस्टेंट रही एक्ट्रेस पलक के बर्थडे बैश में पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में जैद और आकांक्षा एक बार फिर कैमरे के सामने हदें पार करते नजर आए। दरअसल वीडियो में जैद आकांक्षा को किस करते दिखे। वीडियो में नजर आ रहा है कि जैद हदीद पहले आकांक्षा को गाल पर किस करते हैं और फिर दोबारा एक्ट्रेस को किस करते हुए गले लगा लेते हैं। इस दौरान जैद का हाथ गलती से आकांक्षा के सीने पर चले जाता है, जिसको लेकर यूजर्स उनकी सोशल मीडिया पर क्लास लगाते हुए नजर आए। दोनों अपनी इस हरकत के चलते जमकर ट्रोल हो रहे हैं। यूज़र्स का कहना है की दोनों को शर्म नहीं आती क्या ? एक यूजर ने लिखा, 'बहन, मीका सिंह खा जाएगा तेरे को'. वहीं एक अन्य ने लिखा, 'क्या बकवास है, सारी शर्म बेच खाई है इन लोगों ने'. एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये दोनों नहीं सुधरने वाले' बहरहाल अब इस वायरल वीडियो पर जैद की गर्लफ्रेंड का रिएक्शन भी सामने आया है जिसमे खुले आम जैद की गर्लफ्रेंड ने आकांशा को चेतावनी दी है। जैद और उनकी गर्लफ्रेंड दोनों पपराजी को पोज दे रहे थे कि इस बीच पैपराजी ने जैद से पूछा, "आकांक्षा कहां है?" इस पर जैद ने अपनी गर्लफ्रेंड से सवाल किया, "आकांक्षा कहां है?" ये सुनकर उनकी गर्लफ्रेंड ने उनकी तरफ देखा और फिर कैमरे की तरफ इशारा करते हुए कहा, "आकांक्षा, जैद से दूर रहो। बिग बॉस ओटीटी 2 में जैद हदीद की जर्नी की बात करें तो शो ने वास्तव में उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया और उन्हें इस रियलिटी शो से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई है. साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है. हालांकि शो के दौरान उनकी जर्नी विवादों में ही रही।