लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन !

 19 Sep 2023  493

संवाददाता/ in24news  

आज देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर कार्तिक आर्यन मुंबई के फेमस लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। रेड कुर्ते और व्हाइट पजामे में एक्टर का अंदाज काफी सिंपल नजर आया। कार्तिक आर्यन की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। कार्तिक आर्यन ने यहां पहुंचकर गणपती बाप्पा का आशीर्वाद लिया है। वह बप्पा के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर इसका एक फोटो भी शेयर किया है। इस फोटो में वह गणपति बप्पा को प्रणाम कर रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह साल का सबसे आनंदमय समय है। गणपति बप्पा मोरया #लालबागचाराजा'। वर्कफ्रंट की बात करे तो कार्तिक की झोली में इन दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह जल्दी ही 'आशिकी 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आशिकी 3 के मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के अपोजिट आकांक्षा शर्मा को कास्ट करने का मन बनाया है। इसके अलावा कार्तिक के पास हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया, कबीर खान की चंदू चैंपियन और भूल भुलैया 3 भी है।