कल्पना लाजमी पंचतत्व में विलीन

 24 Sep 2018  1285
संवाददाता/in24 न्यूज़. फिल्म निर्देशक कल्पना लाजमी मुंबई के ओशिवरा श्मशान में पंचतत्व में विलीन हो गईं। गौरतलब है कि रविवार को 64 साल उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. कल्पना लगभग एक साल से किडनी के कैंसर से जूझ रही थीं। उनको कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह 4.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले तीन महीने से उनकी हालत अधिक नाजुक थी.कल्पना को किडनी के साथ लीवर की भी समस्या थी। कल्पना मशहूर गायक-निर्देशक भूपेन हजारिका की 39 साल पार्टनर रहीं। उन्होंने 'एक पल, रुदाली, चिंगारी, क्यों जैसी फिल्में बनाईं। उन्होंने टीवी सीरियल 'लोहित किनारे' का भी निर्देशन किया था। 2006 के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म डायरेक्ट नहीं की थी।