शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम

 30 Nov 2023  403

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के सात फेरे ले लिए हैं। कुछ देर पहले ही दोनों ने एक दूसरे के साथ सात जन्में बिताने की कसमें खाई हैं। दोनों को दूल्हा और दुल्हन बनता देख उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। बता दें कि अपनी शादी के लिए कपल 27 नवंबर को ही मणिपुर के इंफाल आ पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने प्री वेडिंग शूट भी कराया। जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अब शादी का ये वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।  बता दें कि रणदीप और लिन के रिलेशनशिप की चर्चा कुछ वक्त पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। इनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहे। बीते दिन कपल ने यहां पूजा की थी। सोशल मीडिया पर इस वक्त इनकी शादी की तस्वीरें ट्रेंड कर रही हैं। फैंस को इस शादी का बेसब्री से इंतजार था। इंस्टाग्राम पर कपल के फैंस लगातार उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस पारंपरिक शादी की वीडियो छाई हुई हैं। जिसमें रणदीप मैतई संस्कृति के हिसाब से दूल्हे राजा बने हुए हैं। सफेद धोती कुर्ता और सिर पर पगड़ी बांधे में एक्टर का लुक देखते ही बन रहा है। वहीं, दोनों शादी ही रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। दुल्हन की तरह सजी धजी लिन भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सिंपल लुक पर उन्होंने गोल्ड की हैवी ज्वैलरी कैरी की है। रणदीप की दुल्हनिया लिन के बारे में हर कोई जानने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि लिन लैशराम एक मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। साथ ही, वो एक बिजनेसवुमन भी हैं। इस मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है। लिन प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक की फिल्मों का हिस्सा रही हैं। सोशल मीडिया पर लिन को 93 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बात करें रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की पहली मुलाकात की तो ये लव स्टोरी काफी फिल्मी है। दोनों पहली बार थिएटर के दौरान मिले थे। उस दौरान दोनों अच्छे दोस्त थे। लिन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो रणदीप से नसीरुद्दीन शाह के मोटली नाम के एक थिएटर ग्रुप में मिली थीं। उस वक्त एक्टर उनके सीनियर थे जो अब दाम्पत्य जीवन में बंध चुके हैं।