शादी के बाद एक दूसरे के हुए रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

 22 Feb 2024  825

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की खबर गोवा से सामने आई है। सिख रीति रिवाज के मुताबिक 'आनंद कारज' हुआ। शादी में कपल के पारिवारिक सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। सिख रीति रिवाज के बाद रकुल एवं जैकी हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार भी शादी की। राहुल एवं जैकी ने अक्तूबर 2021 में अपने रिश्ते के बारे में इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को बताया था। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी मुंबई में शानदार वेडिंग रिसेप्शन दे सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। बेस्ट फ्रेंड की शादी में भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा के साथ गोवा पहुंचीं। समीक्षा ने इंस्टाग्राम पर इस शादी वाले इवेंट से कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। समीक्षा ने भी रकुल की मेहंदी पर अपने हाथों में मेहंदी लगवाई और इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बता दें कि रकुल और जैकी लंबे समय से लीव इन रिलेशन में थे।  फिलहाल दोनों को शादी की बधाइयां मिल रही हैं।