दीपावली की छुट्टी में 'हाउसफुल 4' ने की रिकॉर्ड कमाई

 29 Oct 2019  968

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

सोमवार को हाउसफुल 4 को फैमिली ऑडिएंस मिली, जिसके चलते सिनेमाघर हाउसफुल रहे और फ़िल्म ने 34.56 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसके साथ हाउसफुल 4 का चार दिनों का कलेक्शन 87.78 करोड़ हो चुका है। यानि 100 करोड़ के पड़ाव से फ़िल्म महज़ 12.22 करोड़ दूर है, जो आज मंगलवार को मिलने की पूरी सम्भावना है, क्योंकि 29 अक्टूबर को भी भैया दूज की छुट्टी है और फ़िल्म को फैमिली ऑडिएंस मिल सकती है।दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा की छुट्टी में अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाका कर दिया। सोमावर को फ़िल्म के कलेक्शंस ने 30 करोड़ से अधिक जमा किये हैं 25 अक्टूबर को धनतेरस के दिन रिलीज़ हुई हाउसफुल 4 ने 19.08 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो पूर्वानमानों के आस-पास ही रही। शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में कुछ गिरावट आयी और कलेक्शंस 18.81 करोड़ रहे। रविवार को दिवाली के दिन हाउसफुल 4 के कलेक्शंस और नीचे आ गये और फ़िल्म ने 15.33 करोड़ जमा किये। दिवाली वीकेंड में हाउसफुल 4 ने 53.22 करोड़ का कलेक्शन करते हुए 50 करोड़ का पहला पड़ाव पार कर लिया। दिवाली वीकेंड में सेलेब्रेशन का मूड होने की वजह से फ़िल्मों के कलेक्शंस आम तौर पर कम ही रहते हैं। इसके बाद छुट्टी में लोग सिनेमाघरों की तरफ़ दौड़ते हैं। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए हाउसफुल 4 ने सोमवार को शानदार कमाई की है।अक्षय की इस फ़िल्म ने महज़ चार दिनों में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 और कलंक के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को पीछे छोड़ दिया है। अक्षय की इस साल यह तीसरी रिलीज़ है। इससे पहले केसरी और मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 करोड़ और 200 करोड़ से अधिक जमा किये थे। हाउसफुल सीरीज़ की इस चौथी किस्त का निर्देशन फ़रहाद सामजी ने किया है। फ़िल्म में रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडेय, कृति सनोन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं, जबकि राणा दग्गूबटी, शरद केल्कर, जॉनी लीवर, नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी ने फ़िल्म में कुछ ख़ास किरदार निभाये।