ऋषि कपूर भी हारे ज़िंदगी की जंग

 30 Apr 2020  664


संवाददाता/in24न्यूज़।
देश कोरोना से परेशान है तो बॉलीवुड बेहतरीन कलाकारों की अप्रत्याशित मौत से हतप्रभ है। बॉलीवुड ने महज दो दिन के भीतर अपने दो बड़े सितारों को खो दिया है। एक्टर इरफान खान के बाद आज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इरफान के निधन के एक दिन बाद ही मुंबई के अस्पताल में अभिनेता ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को खराब तबीयत के चलते बुधवार रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे एक दिन पहले ही इरफान खान का निधन हुआ था। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद वे इलाज के लिए लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। ऋषि कपूर को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में अटकलों के बीच जब वह दिल्ली दौरे पर थे तब उन्हें फरवरी की शुरुआत में यहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर की मौत से शोक का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत  देश की अनेक हस्तियों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है।