ऋषि कपूर के लिए परिवार ने रखी प्रार्थना सभा

 03 May 2020  667

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी याद में उनके परिवार की तरफ से प्रार्थना सभा आयोजित की गई. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर की एक फोटो वायरल हो रही है। वायरल हो रही फोटो में दोनों  ऋषि कपूर की फूलों चढ़ी तस्वीर के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन होने के बाद उनकी याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई  थी। इस प्रार्थना सभा में ऋषि के कुछ परिवार वाले ही दिखाई दिए। नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाई और देर तक उदास वहीं बैठी रहीं। रणबीर कपूर ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना है और भगवा पगड़ी पहनी है तो वहीं नीतू सफेद सूट में दिखाई दे रही हैं. ऋषि कपूर की यद् में राखी गई प्रार्थना सभा में उनकी बेटी रिद्धिमा भी दिखाई दीं। दरअसल रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। हलांकि अब मुंबई पहुंच चुकी हैं। वे वाया रोड  ट्रैवेल कर शनिवार रात मुंबई पहुंचीं। बता दें कि ऋषि कपूर 67 साल के थे और दो साल से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। 29 अप्रैल की रात सांस की तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 30 अप्रैल की सुबह उन्होंने मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।