पाताललोक से फैली विराट अनुष्का के तलाक की अफवाह

 06 Jun 2020  624

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बेव सीरीज पाताललोक की की अश्लील संवादों की वजह से बॉलीवुड की एक्टर अनुष्का शर्मा की जमकर आलोचना हो रही है और उसे बैन करने की मांग भी हो रही है. बता दें कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जब से अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन तले बनी वेब सीरीज पाताललोक' रिलीज हुई है, तब से वो विवादों में चल रही हैं | पाताललोक में कई आपत्तिजनक बोल और सीन दिखाए गए हैं | ट्विटर ट्रेंड के बाद अनुष्का और विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर अब कई मीम्स देखने को मिल रहे हैं| दरअसल एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तलाक ले रहे हैं, बस इसी के बाद से ट्विटर पर ये ट्रेंड करने लगा|  हालांकि ये फेक न्यूज है क्योंकि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरफ से तलाक की ऐसी कोई बात नहीं कही गई है| अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लॉकडाउन में एक साथ समय बिता रहे हैं| पाताललोक से बाद अनुष्का शर्मा लगातार विवादों में हैं जिसके बाद अब वीरुष्का डायवोर्स ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है| अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस के कुछ मजेदार मीम्स दिखाते हैं| एक फैन ने फोटो शेयर कर लिखा कि ज्यादा हो रहा है| एक ने लिखा कि दंगे करवाएंगे क्या आप! वहीं एक फैन ने आमिर खान की फिल्म पीके की फोटो शेयर कर लिखा कि हमें नहीं रहना इस गोले पर| इसी तरह से कई मीम्स ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं|