तीन भाषाओं में बनेगी सुशांत सिंह राजपूत पर बायोपिक

 21 Jun 2020  647

संवाददाता/in 24 न्यूज़.  
बॉलीवुड में तेजी से पहचान बनानेवाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर एक बायोपिक बनाई जा रही है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओं में बनाई जाएगी। निर्माताओं ने इसे 2022 में रिलीज करने की योजना बनाई है। कथित तौर पर फिल्म को आम जनता की फंडिंग द्वारा बनाई जाएगी और इसके लिए एक आधिकारिक सोशल मीडिया पेज होगा। इस बेनाम परियोजना का निर्देशन निखिल आनंद करेंगे। इस बारे में आनंद ने कहा कि इस तथ्य को स्वीकार करना दर्दनाक है कि सुशांत शारीरिक रूप से हमारे साथ नहीं हैं। वह हर आम आदमी के लिए एक प्रेरणा थे, जो बड़ा बनाना चाहते थे। वह न केवल एक उत्कृष्ट कलाकार थे, बल्कि एक बुद्धिमान इंसान होने के साथ-साथ एक महान इंसान भी थे। मुझे उम्मीद है कि वह जहां भी हैं, खुश हैं। उन पर मेरी फिल्म उनके लिए एक श्रद्धांजलि होगी। आज भी लगातार सुशांत सिंह की मौत से दुखी लोग सोशल नेटवर्क पर अपना शोक और दुःख लगातार प्रकट कर रहे हैं.