करिश्मा कपूर का 46 वां बर्थडे आज

 25 Jun 2020  644

संवाददाता/in24 न्यूज़।

कपूर खानदान की लाडली लोलो यानी करिश्मा कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ। 46 साल की उम्र में भी करिश्मा कपूर फिटनेस और सुंदरता से कई एक्‍ट्रेसेस को टक्‍कर देती हैं। करिश्मा के जन्मदिन पर हर कोई उन्हें विश कर रहा है। उनकी बहन और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी करिश्मा को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करिश्मा संग कई फोटोज शेयर की हैं। फोटोज शेयर करते हुए करिश्मा को उन्होंने बर्थडे विश किया। फोटो में दोनों बहनों का बॉन्ड देखते ही बनता है। मालूम हो कि रिद्धिमा ऋषि कपूर की बेटी हैं। वहीं करिश्मा रणधीर कपूर की बेटी हैं। दोनों कजिन हैं। दोनों बहने स्पेशल केमिस्ट्री शेयर करती हैं। फिल्मों से दूर करिश्मा ने डिजिटल स्पेस में कदम रख दिया है। वो ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटल हुड में दिखीं। इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया था। इसमें वो मां के कैरेक्टर में दिखी थीं।