दाऊद की बहन हसीना पारकर का किरदार निभायेगी श्रद्धा कपूर !

 06 Feb 2017  2172
समीरा मंसूरी / in24 न्यूज़    
 
भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम कासकर की बहन हसीना पारकर भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उस पर निर्माता निर्देशक अपूर्व लाखिया फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम है - 'द क्वीन ऑफ़ मुंबई' और इस फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की भूमिका में नजर आएंगी फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, जिन्होंने इस फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर सोमवार के दिन शेयर किया। 'द क्वीन ऑफ़ मुंबई' में श्रद्धा कपूर एक अलग किरदार में दिखाई देगी। पहली बार श्रद्धा कपूर एक नए अवतार में दर्शकों के सामने आयेंगी।
आंखों में भारी काजल और चेहरे पर अलग तरीके की लुक में ये अभिनेत्री पहली बार एक खतरनाक किरदार निभाने जा रही है।  इस फिल्म में मुंबई और दुबई, दोनों देशों की प्रतिष्ठित इमारतों और अलग पृष्ठभूमि को दर्शाया गया है । यह फिल्म निर्देशक अपूर्व लाखिया के निर्देशन बन रही है जोकि इसी साल जुलाई महीने की 14 तारीख को रिलीज होने वाली है। श्रद्धा कपूर के सगे भाई सिद्धांत कपूर कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के किरदार में नज़र आएंगे।
शरमन जोशी इस फिल्म में एक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म हसीना पारकर की जीवनी पर आधारित है जिसमे हसीना के 17 से लेकर 40 वर्ष तक की जिंदगी की असली कहानी फिल्मायी गयी है।  सबसे ज्यादा दिलचस्प होगा श्रद्धा कपूर को 40 साल की उम्र देखना, जो दर्शकों को बेहद पसंद आएगी ऐसा विश्वास खुद अपूर्व लाखिया ने जताया है।  वैसे तो मुंबई में अक्टूबर 2016 से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है लेकिन रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितना हंगामा मचाएगी इस पर सभी की निगाहें लगी हुई है।
अभी तक लोगों ने श्रद्धा कपूर को 'ओके जानू' जैसी फिल्म में रोमांटिक किरदारों में ही देखा है लेकिन श्रद्धा कपूर फिल्म इंडस्ट्री में सीरियस अभिनेत्री का काम करना चाहती हैं शायद इसलिए ही डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने हसीना पारकर पर आधारित फिल्म 'द क्वीन ऑफ़ मुंबई' के लिए श्रद्धा कपूर चयन किया है।