70 साल की उम्र में हुआ विनोद खन्ना का निधन

 27 Apr 2017  1563

समीरा मंसूरी /in 24, न्यूज़ , मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना (70) कई वक़्त से कैंसर ब्लैडर बीमारी के शिकार हो गए थे जिसकी वजह से 27 अप्रैल के दिन उनका निधन हो गया। विनोद खन्ना ने तक़रीबन 150 फिल्मों में काम किया था। आपको बता दे कि विनोद खन्ना अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट में मंत्री बने थे। लम्बी बीमारी के चलते विनोद खन्ना पिछले कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

आपको बता दे कि कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमे वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ, काफी कमजोर और बीमार नज़र आ रहे थे। जिसके बात उनके बेटे ने कहा था कि डिहाइड्रेशन की वजह से उनकी हालत नाज़ुक है। विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरआत विलेन के रोल से की थी। कुछ समय के लिए वे ओशो से प्रभावित होकर संन्यास भी ले लिए थे लेकिन बाद में फिर वापसी की।

वैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी शोक में है। जिसके बाद कारन जौहर ने विनोद खन्ना के निधन के बाद बाहुबली 2 का प्रीमियर टाल दिया गया। उनका कहना है कि  बाहुबली की पूरी टीम दुखी है। कारन जोहर ने गुरुवार रात को प्रस्तावित फिल्म का प्रीमियर टालने का फैसला लिया गया है। यह नहीं विनोद खन्ना के निधन होने के बाद राजनेता और अभिनेताओं ने ट्वीट कर के दुःख ज़ाहिर किया।

https://twitter.com/karanjohar/status/857502648701997056

विनोद खन्ना की मशहूर फिल्म अमर अकबर ऐंथनी, हेरा फेरी, चांदनी,द बर्निंग ट्रेन, मुक्कदर का सिकंदर, परवरिश, नहले पे दहला, दयावान और कुर्बानी जैसी फिल्मों को खूब तारीफ की गयी था।  मेरे अपने, मेरा गांव मेरा देश, अचानक और सत्यमेव जयते उनकी यादगार फिल्मों में शुमार की जाती हैं. विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर यानि पाकिस्तान में हुआ था। 1947 के भारत पाकिस्तान के बटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया था आपको बता दे कि विनोद खन्ना एक पंजाबी परिवार से थे और उनके पिता किशनचंद खन्ना एक टेक्सटाइल्स, डाइज और चेमिकल्स बिजनेसमैन थे और उनकी मां का नाम कमला खन्ना है।

https://twitter.com/narendramodi/status/857515592131125249 https://twitter.com/AnupamPkher/status/857495096606027776 https://twitter.com/RashtrapatiBhvn/status/857498960453222402 https://twitter.com/rajnathsingh/status/857492881837142016

https://twitter.com/chintskap/status/857487443913719808 https://twitter.com/chintskap/status/857497396569190400 https://twitter.com/akshaykumar/status/857497377401298948 https://twitter.com/ShuklaRajiv/status/857486239435333633 https://twitter.com/AmitShah/status/857503667150217216 https://twitter.com/RashtrapatiBhvn/status/857498960453222402

खन्ना ने अपने फिल्म करियर में कई अवार्ड्स से नवाजे गए थे जैसे के फ़िल्म्फरे अवार्ड्स, कलाकार अवार्ड्स, स्टारडस्ट अवार्ड्स, और जी सीने अवार्ड्स लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवार्ड्स से भी नवाज़ा गया था। विनोद खन्ना ने साल 1971 में गीतांजलि से शादी किये उनसे उनको दो बेटे ने जन्म लिए जिनके नाम राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना है। उसके बाद साल 1985 में गीतांजलि ने विनोद खन्ना से डिवोर्स ले लिया और इन दोनों का रिश्ता ख़तम हुआ। उसके बाद विनोद खन्ना ने साल 1990 में कविता शादी किया और दोनों से एक बेटा और एक बेटी का जन्म हुआ। विनोद खन्ना चार बार पंजाब और गुरुदासपुर से सांसद रहे है। 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय में मंत्री रहे. इसके बाद वे विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बने।