जाने, 5 बॉलीवुड सितारों के मोहब्बत की असफल प्रेम कहानियां

 08 May 2017  2009

ब्यूरो रिपोर्ट, in 24 न्यूज़ / मुंबई

बॉलीवुड में आए दिन नए नए रिश्ते बनते है, कुछ आखिर तक चलते है और कुछ रिश्ते बिच में ही दम तोड़ देते है। आज हम आपको उन पांच बॉलीवुड  ब्रेकअप स्टोरीज के बारे में बताएँगे  जिनके रिश्ते की डोर आखरी मंजिल तक नहीं पहुँच पायी

1. अमिताभ बच्चन और रेखा :

अमिताभ बच्चन और रेखा ने पहली बार १९७६ में आई फिल्म दो अनजाने में एक साथ काम किया था। उसके बाद इन दोनों सितारों ने जानेमन,गंगा की सौगंध,कस्मे वादे,नमक हराम,जैसे फिल्मो में काम किया लेकिन इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई 'मुक़्दर का सिकंदर' फिल्म के दौरान और नटवर लाल फिल्म  तक आते आते इनकी मोहब्बत परवान चढ़ चुकी थी लेकिन अमिताभ के शादीशुदा होने के वजह से इनके इश्क़ की नैय्या पार नहीं हो पायी।  हालाँकि,इन दोनों सितारों ने कभी भी अपने रिश्ते को जग-जाहिर नहीं किया।

 2 सलमान खान और ऐश्वर्या राय :
वैसे तो सलमान के प्यार के किस्से काफी मशहूर है, पर जब १९९४ में ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी तो सलमान उनके प्यार में पूरी तरह खो चुके थे इसी के चलते सलमान ने हम दिल दे चुके सनम (१९९९) में ऐश्वर्या को लीड रोल दिलाया साथ ही ढाई अक्षर प्यार के,हम तुम्हारे है सनम इन फिल्मो में भी इन दोनों सितारों ने एक साथ काम किया , दोनों की नजदीकियाँ बढ़ी और प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। यहाँ तक की ऐश्वर्या सलमान के लिए अपना घर छोड़ चुकी थी दोनों कई बार एक साथ दिख चुके थे ।ऐश्वर्या के प्यार में सलमान का बर्ताव भी इतना बदल चूका था की कभी वो ऐश्वर्या के फिल्म के सेट पर जाते तो कभी ऐश्वर्या को कोई फिल्म करने से मना कर देते  तो कभी ऐश्वर्या पे शक करते। सलमान के इसी बर्ताव से परेशान हो कर उनके बिच झगड़े होते थे ,यहाँ तक की सलमान जेल भी जा चुके थे, ऐश्वर्या ने सलमान के इस बर्ताव की वजह से उनसे रिश्ता तोड़ लिया।
3 शाहिद कपूर और करीना कपूर :
शाहिद और करीना कि पहली फिल्म फ़िदा (२००४)  आयी और फिर चुप चुप के ,३६ चाइना टाउन, क्या लव स्टोरी है, जैसी फिल्मों में इन दोनों सितारों ने एक साथ काम किया। जैसे जैसे नजदीकियां बढ़ने लगी वैसे वैसे इन दोनों सितारों के बिच प्यार बढ़ने लगा। करीना शहीद के लिए इतनी पागल हो चुकी थी के शाहिद के लिए उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। पर कुछ आपसी मतभेद और शाहिद का दूसरी हेरोइनो के साथ अफेयर की वजह से इन दोनों  के बीच दूरियां आने लगी और आखिरी में करीना ने ये रिश्ता खत्म आकर लिया .हालाकिं आज करीना सैफ  के साथ और शाहिद मीरा राजपूत के साथ खुशहाल ज़िन्दगी बीता रहे हैं।
4 रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण :
 रणबीर और दीपिका की  पहली फिल्म बचना ए हसीनो (२००८) में  आयी थी।  तब से ही दोनों सितारों के बीच प्यार की पींगे बजने लगी इस फिल्म के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी और उनके बिच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि ये रिश्ता लगभग एक साल तक ही चल पाया ।इस एक साल के दौरान दीपिका ने अपने और रणबीर के रिश्ते को सब के सामने कुबुल कर लिया था। अजब प्रेम की गजब कहानी (२००९) के दौरान कटरीना के साथ काम करते समय रणबीर अपने और दीपिका के रिश्ते को भूल कर कटरीना की तरफ खींचे चले गए। इसके वजह से रणबीर और दीपिका के रिश्ते में दरार आ गयी और रणबीर और दीपिका रिश्ते ने दम तोड़ दिया।
5 जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु :
 जॉन और बिपाशा बॉलीवुड के दोनों सितारें अपने करियर के शुरुवाती दौर से ही एकदूसरे के साथ थे। दोनों ने एक साथ जिस्म (२००३) ऐतबार, मदहोशी, (२००४) ,और शिखर, जैसी फिल्मे की है। दोनों को बॉलीवुड का स्ट्रोंग कपल के तौर पे जाना जाता था। जॉन और बिपाशा दोनों  एक दूसरे के साथ  काफी खुश नजर आते  थे । दोनों ने इस रिश्ते में तक़रीबन ८ साल बिताये  था  फिर बाद में उनके रिश्ते में कडवाहट आ गयी जिसकी वजह से ये दोनों सितारे अलग हो गए।