मायावती ने बौखलाहट में भंग की पार्टी की सारी कार्यकारिणी

 27 Mar 2022  402

संवाददाता/in24 न्यूज़।
उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में बसपा की असफलता ने पार्टी की बौखलाहट बढ़ा दी है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती ने रविवार को महाबैठक की। इसमें सभी प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों को बुलाकर हार के कारणों पर मंथन किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी की सारी कार्यकारिणी को भंग करने के साथ ही 3 चीफ कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी चुनाव में हार पर बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने रविवार को पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया। उन्होंने हार के कारणों पर समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों के साथ हारे हुए 402 प्रत्याशी भी बुलाए गए। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी है। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बसपा लगभग खत्म हो चुकी है। उसके वोटबैंक का एक बड़ा हिस्सा भी भाजपा और अन्य पार्टियों में शिफ्ट हो चुका है। मायावती ने बैठक में हार की समीक्षा करने के लिए हारे हुए 402 प्रत्याशियों को भी बुलाया। 2007 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद 2022 में पार्टी के सिर्फ एक सीट पर ही सीमित हो जाने से सभी हैरान हैं। इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी रणनीति तय की जाएगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था और 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बता दें कि  योगी सरकार के आने के बाद बसपा लगातार कमज़ोर पड़ती नज़र आ रही है।