रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था है राम भरोसे : उद्धव ठाकरे 

 05 Dec 2017  1119
  सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रैन अब महिलाओं के लिए खतरे की लाइन बन चुकी हैये आरोप है शिवसेना का, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुंबई लोकल ट्रैन में महिलाओं के साथ हो रहे वारदात पर अपने मुखपत्र सामना में ये उल्लेख किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा रेलवे में राम भरोसे करार दिया है।

आपको बता दें कि दो दिसंबर को एक युवती को चंद लुटेरे ने चलती लोकल ट्रैन से फेंक दिया था, जिसकी वजह से युवती गंभीर रूप से घायल हुई थी। इस मामले में कड़ी टिपण्णी करते हुए उद्धव ठाकरे ने उल्लेख किया, कि यदि महिलाओं की सुरक्षा रेलवे प्रशासन सुनिश्चित नहीं कर सकती तो वो सुरक्षा की दिखावा क्यों करती है ?

यह सुरक्षा का दावा मात्र ढोंग है और रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे है। उल्लेख में उन्होंने बताया कि मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रैन बीते कुछ वर्षो से मुसाफिरों के लिए असुरक्षित हो गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते है लेकिन ऐसे हादसे रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठाते है कि आखिर रेलवे में सुरक्षितता कहां है ?