गुजरात में सत्तासीन हुई भाजपा 

 26 Dec 2017  1185

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

गुजरात में लगातार छठी बार भाजपा सरकार सत्ता पर विराजमान हुई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के अलावा केबिनेट के 8 और राज्य के 10 मंत्रियों को राज्यपाल ओ.पी.कोहली ने शपथ दिलाई। आपको बता दें कि इस अवसर पर पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार समेत कुल 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह,नितिन गडकरी, रामविलास पासवान ने शिरकत की।

 मंगलवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों में उपमुख्यमंत्री समेत पांच कैबिनेट स्तर के और कुल मिला कर छह मंत्री पाटीदार समुदाय के हैं। इसके अलावा कैबिनेट स्तर पर एक आदिवासी, एक दलित, एक ओबीसी और एक क्षत्रिय को शामिल किया गया है. साथ ही दस राज्य मंत्रियों में एक पाटीदार, पांच ओबीसी, दो क्षत्रिय, एक आदिवासी और एक ब्राह्मण हैं।

इस मंत्रिमंडल में महज एक ही महिला शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने से पहले इस समारोह में शिरकत करने आए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियो को विजय रुपाणी ने धन्यवाद दिया। रूपाणी ने समारोह में शामिल होने से पहले अपनी पत्नी के साथ पंचदेव महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। रूपाणी और पटेल को 22 दिसंबर को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता और उप-नेता चुना गया था।