गुजराती और राजस्थानी लोगों को मुंबई से हटा दिया जाता है तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा : कोश्यारी

 30 Jul 2022  511

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई में राजस्थान और गुजरात के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगर गुजराती और राजस्थानी लोगों को मुंबई से हटा दिया जाता है तो महाराष्ट्र में तो पैसा नहीं बचेगा। गुजरातियों तथा राजस्थानियों की वजह से मुंबई देश की आर्थिक राजधानी कहलाती है। शिवसेना ने राज्यपाल के बयान को महाराष्ट्र का अपमान करारा दिया। शिवसेना ने कहा कि यह तो यह मराठी और मेहनतकशों का अपमान है। इसी महाराष्ट्र ने हिंदुत्व के लिए लड़ाई लड़ी है. न केवल शिवसेना, बल्कि हर कोई राज्यपाल के बयान की निंदा करता है। राज्यपाल कोश्यारी ने शुक्रवार देर शाम अंधेरी में दाऊद बाग जंक्शन पर चौक का नामकरण करते हुए इसका उद्घाटन किया। इस चौक का नाम स्वर्गीय शांतिदेवी चंपालाल जी कोठारी के नाम पर रखा गया है । इस कार्यक्रम में सांसद नवनीत राणा तथा विधायक नीतेश राणे भी उपस्थित रहे। वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक अमोल मितकारी ने राज्यपाल के बयान पर आपत्ती जताई, एनसीपी के विधायक ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई के लोग कुशल और सक्षम हैं, हम ईमानदार लोग जो चटनी रोटी खाते हैं और दूसरों को भी खिलाते हैं। विधायक मितकारी ने कहा है कि आपने मराठी लोगों का अपमान किया है, जल्द से जल्द महाराष्ट्र से माफी मांगें। बता दें कि इससे पहले भी गुजरातियों पाए शिवसेना और माणसे द्वारा निशाना साधा जा चुका है.बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने राज्यपाल कोश्यारी को चेतावनी दी है कि आप मराठियों को मत छेड़िए। यानि अब इसपर जमकर सियासत देखने को मिलेगी।