बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने किया संजय राठौड़ को मंत्री बनाए जाने का विरोध

 09 Aug 2022  361

संवाददाता/in24 न्यूज़ 
 
महाराष्ट्र में शिंदे फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है जिसमें बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट के 9 - 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. लेकिन राज्य सरकार के कैबिनेट विस्तार होते ही विवाद की शुरुआत भी हो चुकी है। इस विवाद की जड़ बने हैं शिंदे गुट के विधायक संजय राठौड़। जिन्होंने शिंदे गुट की तरफ से मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी नेता चित्र वाघ ने संजय राठौड़ को मंत्री बनाए जाने का खुलकर  विरोध किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की बेटी पूजा चव्हाण की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि संजय राठौड़ हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिंदे की तरफ से उनको मंत्री पद दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। चित्रा वाघ ने कहा कि भले ही राठौड़ को मंत्री बना दिया गया हो लेकिन उनके खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।आपको बता दें कि बीते वर्ष पूजा चव्हाण नाम की लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पूर्व वन मंत्री संजय राठौड़ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप बीजेपी नेता चित्र वाघ ने लगाया था। उन्होंने इस मामले को काफी जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। हालांकि अब यह सवाल चित्रा वाघ से भी पूछा जाएगा कि क्या वह एक ऐसी सरकार में शामिल पार्टी का हिस्सा रहेंगी। जिसके दामन पर अब दाग लगता हुआ नजर आ रहा है।