मुंबई में बालसाहेबांची शिवसेना के पहले कार्यालय का शुभारंभ

 17 Oct 2022  229

संवाददाता/ in 24 न्यूज़।   
 शिवसेना पर जारी वर्चस्व की लड़ाई के बीच चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह धनुष बाण फ्रिज कर दिया है. दोनों दलों को नए नाम और चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने की अनुमति दी है। चुनाव आयोग द्वारा उद्धव गुट की पार्टी का नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे तो वहीं शिंदे गुट की पार्टी का नाम बाळासाहेबांची शिवसेना नाम दिया है। इसी बीच मुंबई के दहिसर पूर्व में मागाठाणे विधानसभा में बाळासाहेबांची शिवसेना के पहले कार्यालय का उद्घाटन किया गया. बाळासाहेबांची  शिवसेना पार्टी के पहले कार्यालय का उद्घाटन कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के हाथों किया गया. इस मौके पर श्रीकांत शिंदे ने कहा कि बालासाहेबची शिवसेना के साथ बड़ी  संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं।इसलिए अब हर जगह पर  पार्टी का कार्यालय और शाखा की ओपनिंग की जा रही है। मुंबई में पहला कार्यालय विधायक प्रकाश सुर्वे के विधानसभा क्षेत्र में खोला गया।